देश (समाचार मित्र) कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर का निधन हो गया है। अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए. हालांकि ‘वेलकम’ में बलू के किरदार ने उन्हें घर-घर में खास पहचान दिलाई. उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग्स आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं.
इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. ‘वेलकम’ फेम अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है. वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में ICU में भर्ती थे और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी.
अस्पताल में मौजूद उनके करीबी दोस्त से बातचीत के दौरान दोस्त ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुश्ताक खान की हालत काफी नाजुक थी और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की.
मुश्ताक खान ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए. हालांकि ‘वेलकम’ में बलू के किरदार ने उन्हें घर-घर में खास पहचान दिलाई. उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग्स आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं.
मुश्ताक खान के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है. परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.


