Korba

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी द्वारा गीता ज्ञान रत्न से वृद्धजन एवं सेवानिवृत शिक्षक हुए सम्मानीत।

कोरबा ( समाचार मित्र) छात्र व शिक्षक के सर्वांगीण विकास को संकल्पित बहुआयामी संस्था शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छ. ग. जिला कोरबा ने वृद्ध जनों को गीता ज्ञान रत्न से सम्मानित किया साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों जिसमें 2023 में कक्षा 12 वीं में 80% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए बेटा बेटियों को मेडल पहनाकर व प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।जिला के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षा ज्ञान दीप सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकार ,कवि, और सेवानिवृत शिक्षकों व वृद्धजनों को गीता ज्ञान रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

अकादमी के अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी हिमधर ने बताया की हमारी संस्था शिक्षक के शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र में प्रतिभा रखते हैं, उन्हे मंच प्रदान करना, मंच के माध्यम से पहचान और उचित सम्मान दिलाना हमारा अकादमी का उद्देश्य है। साथ ही होनहार छात्र छात्राओं को सम्मान कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना है। डा शिवनारायण देवांगन आस संस्थापक व संयोजक के परिकल्पना को साकार करने हेतु सभी जिलों में शिकसा अकादमी गठित है।


मुख्य अतिथि डॉ.प्यारे लाल आदिले प्राचार्य जे. बी. डी. महाविद्यालय कटघोरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस अकादमी ने जो कार्य कर रही है ओ वाकई में कबीले तारीफ है। जो शिक्षक और छात्र हित में कार्य कर इस देश को, समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं।अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य व अकादमी के सरंक्षक गोपाल बंजारे ,सलाकार प्राचार्य बी एल चौधरी , कवियत्री गीता विश्वकर्मा,राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक गोकुल प्रसाद मार्बल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वंदना गीत रागिनी चौहान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमर नाथ गुप्ता ने किया।आभार प्रदर्शन प्रवक्ता जगन्नाथ हिमधर ने किया। प्रतिभा सम्मान 27 विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र , शिक्षा ज्ञान दीप सम्मान 30 शिक्षकों को, शिक्षक शिरोमणि सम्मान 20 शिक्षकों को , 15 सेवानिवृत शिक्षक और 40 से अधिक वृद्धजनों को साल,श्रीफल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
संयुक्त सचिव बेदराम जाटवर, प्रचार मंत्री भूपेंद्र सिंह राठौर, प्रचार सचिव वसुंधरा कुर्रे,सचिव रामनारायण प्रधान,सह सचिव गीता बंजारे, टी . निशा खान नीलकुमारी,पुष्पा सागर, शशिकला सोनी विशाल ,राहुल,प्रियंका,पूनम रामनाथ बघेल,वीरेंद्र बंजारे, फिरत सारथी, मनोज प्रधान, डा. श्यामलाल कंवर सामाजिक कार्यकर्ता , पुरषोत्तम करियारे,रामकृष्ण खूंटे सहित सम्मान प्रप्त करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों ने और भारी संख्या में वृद्धजन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button