कोरबा (समाचार मित्र) देवी स्थल मां मड़वारानी की पावन धरा में कल रात 11 बजे पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर एवं सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हेमसिंह कंवर ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया। वही भाजपा युवामोर्चा से सक्रिय कार्यकर्ता नरेन्द्र बिंझवार, राकेश श्रीवास, संतोष राठौर, सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छों से स्वागत किया। उन्होंने मंत्री के रुप में क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने मां मड़वारानी का आशीर्वाद लेकर कोरबा प्रस्थान किया।
