ChhattisgarhKartalaKorba

अवैध चखना दुकानों पर प्रशासन हुई सख्त, कांग्रेस शासनकाल से पोषित चखना दुकानों को हटाने की कवायद जारी, कई नए भाजपा शासित राज्यों में भी कार्यवाही प्रारंभ।

कोरबा (समाचार मित्र) ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित राजस्थान में भाजपा का शासन आते ही अवैध चखना दुकानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। छत्तीसगढ के रायपुर जिले के बाद अब कोरबा जिले में भी राजस्व विभाग, आबकारी विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में शराब दुकानों के पास लम्बे समय से संचालित अवैध चखना दुकानों को हटाया जा रहा है। इसी बीच कल शाम बरपाली के अंग्रेजी शराब दुकान के पास संचालित चखना दुकानों को भी उरगा पुलिस द्वारा आबकारी विभाग के साथ मिलकर बन्द कराया गया और दुबारा संचालित न करने हेतु सख्त हिदायत भी दी गई। आपको बता दें कि कांग्रेस के शासन काल में अवैध चखना दुकानों की बाढ़ आ गई थी जिस पर शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही थी।

कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य का भी चखना दुकान टूटा!

बरपाली में भी ऐसे ही कई अवैध चखना दुकान संचालित थे जिनमें से बरपाली के जनपद सदस्य और कांग्रेस के नेता राजू खत्री द्वारा भी अपने पद और पहुंच का दुरुपयोग करते हुए अवैध चखना दुकान संचालित किया जा रहा था जिसे भी प्रशासन द्वारा आज ध्वस्त करते हुए राजू खत्री को दुबारा दुकान न खोलने की सख्त हिदायत दी गई। अब देखना यह है बरपाली के शासकीय भूमियों पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर कब चलता है। तहसील में कई अवैध अतिक्रमण के मामले उनके खिलाफ चल रहे है।

अवैध चखना दुकानों से महिलाएं ज्यादा परेशान!

कई मार्गो में संचालित अवैध चखना दुकानों से महिलाओं का आना जाना मुश्किल हो गया है जिसे देखते हुए भाजपा शासन आते ही समस्याओं को जड़ से खत्म किया जा रहा है। अवैध चखना दुकानों का संचालन पूर्व शासन काल में बड़ा है जिसे हटाकर भाजपा महिलाओं वर्ग से शबासी जरूर हासिल कर रही है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button