छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिक निगमों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 85 पदों पर सीधी भर्ती की सहमति प्रदान की गई है।
पदवार जानकारी: राजस्व निरीक्षक – 10 पद
सहायक राजस्व निरीक्षक – 30 पद
सहायक वर्ग-03 – 25 पद
उप अभियंता – 20 पद
कुल – 85 पद
वित्त विभाग की फाइल के अनुसार नगर पालिक निगमों में इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और भर्ती की विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।



