छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय ने कहा है कि छात्रों और नागरिकों के जीवन की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मख्यमंत्री ने सभी जिलों में हॉस्टल. पीजी कोचिंग सेंटर, स्कूल सहित बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण व सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आएं. वहां समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चत कराया जाए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक करें निगरानी !
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षको से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में स्वयं इसकी नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करं कि शासन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर दिखाई दे। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाक में 6 सितबर को हुई इमारत ढहने की घटना में मारे गए 7 लोगों में एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का 20 वर्षीय छात्र भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटना न दोहराई जाए इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि वो समय समय पर भवनों की जांच सुनिश्चित करें ताकि किसी छात्र की जान को कोई खतरा न हो।


