कोरबा में एंबुलेंस रुकी तो ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, बीमार पूर्व सरपंच को कंधे पर लादकर जान जोखिम में डाल पार की उफनती नदी !
कोरबा (समाचार मित्र) नदी में बाढ़ के कारण एम्बुलेंस गांव नहीं पहुंच पाई । उधर पूर्व सरपंच की हालत बिगड़ने से परिजन परेशान थे। घटना 26 सितंबर की है। मैंनगढ़ी पारा में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुमान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या कटघोरा ले जाना था, लेकिन नदी में बाढ़ के कारण रास्ता बंद था। ऐसे में ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर उन्हें कंधे पर नदी पार कराया। कटघोरा के गोपाल अस्पताल की एंबुलेंस लेने पहुंची, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना 26 सितंबर की है।
दरअसल, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत तुमान का आश्रित ग्राम मैंनगढ़ी पारा अहिरन नदी के कारण वर्षा में मुख्य गांव और आसपास के इलाकों से कट जाता है। यहां नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है।


