बिलासपुर/कोरबा (समाचार मित्र) जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के रूप में संदीप पाण्डेय ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इसी क्रम में पूर्व में करतला विकासखंड में पदस्थ संकुल प्रभारियों ने भी जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय से मुलाकात की। इस दौरान संकुल प्रभारियों ने उन्हें बिलासपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व संभालने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मुलाकात के दौरान शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की स्थिति तथा विभागीय कार्यों को लेकर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। संकुल प्रभारियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
संदीप पाण्डेय के जिला शिक्षा अधिकारी बनने पर शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद है।


