कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम फरसवानी के पास शनिवार रात करीब 7:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, तीन युवक स्कूटी से चांपा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कोरबा में ट्रेन छूट जाने के बाद वे चांपा से ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। इसी दौरान फरसवानी के पास सड़क पर आई एक गाय से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं और नेशनल हाईवे 1033 की टीम ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को BDM अस्पताल, चांपा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे में घायल तीनों युवकों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु एक युवक को ज्यादा चोंट लगी है जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



