छत्तीसगढ़/बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय रमेश सिन्हा आज सेवानिवृत्त जो गए। उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीशों, स्टॉफ एवं अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने अपने सीनियर अधिवक्ताओं, गुरुजनों एवं मार्गदर्शकों को अपने जीवन सफ़र में प्राप्त सफलताओं के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भावुक हो गए। 3 सितंबर की शाम उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से विदाई दी गई आज उनका कार्यकाल समाप्त होगा।
कॉलेजियम ने जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायर होने के बाद अब जस्टिस के आर महापात्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए चीफ़ जस्टिस का पद संभालेंगे।

