नई दिल्ली (समाचार मित्र) साइबर ठगी के शिकार हो रहे पीडितों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है। पीडितों को बैंक से निकले कैश को होल्ड कराने के लिए अब बैंक व थानों के चक्कर काटने नहीं पडेंगे। हेल्प लाइन नंबर 1930 और NCRP पोर्टल के जरिए सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
हेल्प लाडन नंबर 1930 पर कॉल या NCRP पोर्टल पर मेल करते ही साइबर ठगों के खाते होल्ड हो रहे हैं, जिससे पीड़ितों की रकम सुरक्षित बच रही है। केंद्र सरकार के नई व्यवस्था से पारदर्शी और त्वरित निराकरण से साइबर ठगों के जाल में फंसने के बाद भी लोगों को राहत मिलने लगी है।
पहले प्रक्रिया शूरू होते तक काफी विलंब हो जाता था, इसके चलते पीड़ितों के खातों से पार हई रकम जिन खातों में गई, वह होल्ड नहीं हो पाती थे और कई अन्य खातों में ट्रांसफर करने में सफल हो जाते थे। नई व्यवस्था के तहत साइबर ठगों के जाल में फंसने वाले पीडित जितनी जल्दी शिकायत कर रहे हैं उतनी जल्दी साडबर ठगों के उपयोग में लाए गए बैंक व यपीआई खातों को होल्ड कर रकम सुरक्षित फ्रीज की जा रही है। पुलिस अधिकारियो के अनुसार साइबर ठगी से लोगों को बचाने के लिए साइबर जागति अभियान चलाकर 1930 नंबर को प्रमोट किया जा रहा है।
तुरंत 1930 पर कॉल करें:
ऑनलाइन ठगी का अहसास होते ही बिना देरी किए 1930 नंबर पर कॉल करें या एनसीआरपी पोर्टल जाकर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत होगी, ठगी की राशि स्रक्षित (फ्रीज) होने की संभावना उतनी ही अधिक रहेगी

