छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के एक जिले से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. पारिवारिक विवाद में चाचा ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसे रूह कांप जायेगी. चाचा ने अपनी 2 साल की भतीजी को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया. जिससे उसकी झुलसकर मौत हो गयी.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र का है. वारदात 8 सितंबर की बताई जा रही है. मृतक बच्ची की पहचान दो साल की घुटकू के रूप में हुई है. आरोपी बच्ची का सगा चाचा नितिन है. जिसे पुलिस ने भतीजी के हत्या के आरोप में आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी का भाभी से था अफेयर
जानकारी के मुताबिक़, नितिन का बच्ची की माँ यानी अपनी भाभी अंकिता से प्रेम संबंध था. 26 अगस्त को नितिन अंकिता और बच्ची को अपने साथ लेकर घर से चला गया था. दोनों भागकर रायपुर में रहने लगे थे. जहाँ दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
विवाद के बाद भतीजी को चूल्हे में डाला
विवाद के बाद दोनों 8 सितंबर को वापस घर आ गए थे. वापस आने पर नितिन का बड़े भाई सुधीर से विवाद होने लगा. कुछ देर बाद नितिन का किसी बात को लेकर अपनी भाभी से भी विवाद हो गया. बात मारपीट तक पहुंच गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया.
लेकिन उससे पहले नितिन ने गुस्से में महिला की दो साल की बच्ची को जलते चूल्हे में डाल दिया था. जिससे वो बुरी तरह झुलस गयी. गंभीर रूप से झुलसी बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा था लेकिन देर रात बच्ची ने की मौत हो गयी.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
मामले की सूचना पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.


