कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा पुलिस ने रक्षाबंधन पर बहनों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए “पिंक पेट्रोलिंग” योजना शुरूआत की है। दोपहिया वाहन में सवार पुलिस के अधिकारी कर्मचारी शहर में भ्रमण करेंगे और जहां जैसी आवश्यकता पड़ेगी स्वयं को प्रस्तुत करेंगे। कोरबा एसपी ने हरी झंडी दिखाकर सबको रवाना किया।
राह चलते छेड़खानी पड़ेगी भारी
महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा पुलिस की महिला टीम को तैनात किया जा रहा है ताकि राह चलते किसी मनचले द्वारा महिलाओं को परेशान न किया जा सके। वही बालिकाएं भी कहीं भी आने जाने में सुरक्षित महसूस कर सके। योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से महिला सुरक्षा पर ध्यान देना है। जिससे महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराया जायेगा। पिंक पेट्रोलिंग के तहत महिला पुलिस बल बाइक से गस्त करके महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करेगी।

