छत्तीसगढ़/रायपुर (समाचार मित्र) महापौर मीनल चौबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जलभराव और सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दे पर बनाए गए वीडियो को लेकर भाजपा पार्षद दल ने थाने में शिकायत की थी। मामले में सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया में डालने वाले एक पत्रकार भी जांच के घेरे में !
जलभराव को लेकर विवाद को सोशल मीडिया में दिखाने वाली एक महिला पत्रकार भी FIR की दायरे में आ गई है। पुलिस ने पत्रकार के ऑफिस में जाकर महिला को गिरफ़्तार करने के लिए पूछताछ शुरु की है। मामले में राजनीति गरमा गयी और अब महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया में अपनी भड़ास निकालते हुए साय सरकार को चुनौती दे डाली। महिला पत्रकार ने कहा कि 2 साल बाद सरकार बदलेगी इसके बाद हिसार लिया जाएगा। महिला पत्रकार ने उन पुलिस अधिकारियों तक को धमकी दे डाली कि सत्ता परिवर्तन हुआ तो अधिकारी नप जाएंगे।
रायपुर में जलभराव था विवाद का कारण !
बारिश के बाद शहर में जलभराव और सड़कों की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर बनाया गया एक वीडियो अब पुलिस जांच का विषय बन गया है। वीडियो में रायपुर की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षद दल ने मामले को लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की जांच अब वीडियो तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने पर केंद्रित है।
पार्षदों ने थाने में की शिकायत
वीडियो को लेकर भाजपा पार्षद दल के सदस्य सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत सौंपी। शिकायत में महापौर के खिलाफ इस्तेमाल की गई कथित अभद्र भाषा का उल्लेख करते हुए वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों की प्रारंभिक जांच की और अब मामले में FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।


