जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) मामला इस प्रकार है नाबालिक बालिका को आरोपी प्रकाश खैरवार उम्र 19 वर्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। आरोपी जबरदस्ती उससे मिलने का दबाव बनाता था और छेड़छाड़ करता था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 07.09.26 को आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक – धारा 137(2), 78 (2) BNS एवं धारा 18 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – शिकायत के कुछ घंटे में ही आरोपी गिरफ्तार
आरोपी द्वारा करता था मानसिक प्रताड़ना जिसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया जेल
SP के निर्देश पर तत्काल दबिश
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS)के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन एवं SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना स्तर से टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक जय साहू के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे पकड़ा जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है


