कोरबा/करतला (समाचार मित्र) करतला जनपद पंचायत में विकास कार्यों की। धीमी गति और निर्माण कार्यों की प्रगति रुकने को लेकर AAP पार्टी ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया है। विकास कार्यों की अग्रिम राशि दबाए बैठे जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं दिखाई ज्यादातर मामलों में ठेकेदारी प्रथा से वर्षों से कई कार्य अधर में है। करतला जनपद के आस पास मौजूद कई ग्राम पंचायतों में ठेकेदार सक्रिय है जो पंचायत से 40 प्रतिशत की अग्रिम राशि लेकर वर्षों से विकास कार्यों को नहीं करा रहे है। वही कई सरपंचों का ठेकेदारों को अग्रिम राशि देना सिरदर्द बन गया है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आदमी पार्टी के जगलाल राठिया प्रदेश संगठन मंत्री एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के नेतृत्व में करतला जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया। जनपद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतो में डेढ़-दो वर्ष पूर्व निर्माण कार्य शासन द्वारा स्वीकृत हुआ था जिसका 40% राशि सम्बंधित पंचायतो द्वारा आहरण करने के पश्चात् भी आज पर्यंत तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ था, जिसके सम्बन्ध में आप पार्टी द्वारा जनपद सीईओ करतला को जोरदार घेराव प्रदर्शन कर चेतावनी दिया गया। जिस पर करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैभव कौशिक द्वारा पांच दिन में कार्य प्रारम्भ करने का आश्वाशन दिया गया है। अवगत हो कि ये कथाकथित ठेकेदार खराब गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराते है जिससे शासन की योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश सयुंक्त सचिव श्री मती प्रतिमा सिन्हा, कोरबा जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन, रायगढ़ लोक सभा अध्यक्ष जुगल प्रसाद तिवारी, सारंगढ़ -बिलाईगढ़ महासचिव दादू लाल प्रेमी, रायगढ़ कोषाध्यक्ष कैलास पटेल, कोरबा लोकसभा उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, कोरबा जिला उपाध्यक्ष छवि लाल राठिया, कोरबा जिला सचिव सोमराज कोरबा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, करतला ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गबेल, उरगा ब्लॉक संगठन मंत्री भागवत यादव, पूर्व जिला सचिव सपन बहादुर, गुरुवार गबेल, प्यारीलाल राठिया, राधेश्याम राठिया, रविलाल चौहान, हरि राठिया, पुनीराम राठिया, श्रीमती चन्द्रिका राठिया, भारती यादव, नीरा बाई राठिया सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे |

