कोरबा(समाचार मित्र) कोरबा जिले में एक ऐसा थाना जो आए दिन बिजली समस्याओं से जूझ रहा है। विभागीय अधिकारियों से बार बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना का है जहां इन दिनों बिजली की समस्या के कारण पुलिस कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार बिजली गुल होने और कम वोल्टेज की समस्या से कंप्यूटर आधारित कार्य, ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट, दस्तावेजों की प्रिंटिंग एवं अन्य आवश्यक कार्यालयीन कार्यों में बाधा आ रही है। वही पीड़ितों का FIR दर्ज समय पर बिजली नहीं होने के कारण नहीं हो पा रहा है। गर्मी और बरसात के मौसम में कभी 4 घंटे तो कभी कभी 8 घंटे तक बिजली बंद रहता है।
बिजली बाधित होने से थाने में आने वाले फरियादियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक कार्यों बयान, दस्तावेज निर्माण, चालान आदि के निष्पादन में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने भी विद्युत विभाग से कई बार मांग की है कि थाना उरगा जैसे महत्वपूर्ण शासकीय संस्थान में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्य बिना किसी व्यवधान के संचालित हो सकें। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को बार बार बिजली बंद होने की सूचना दी गई है अब देखना होगा कि बिजली विभाग कबतक ऐसे शिकायतों पर संज्ञान लेकर गंभीरतापूर्वक समस्याओं का समाधान करेगी।

