कोरबा (समाचार मित्र) शासन ने कोरबा जिले के लिए आठ नए उपार्जन केंद्रों को मंजूरी दी है। इस खरीफ सीजन से उपार्जन ‘ केंद्रों की संख्या अब 73 हो गई है। इससे संबंधित क्षेत्र के किसानों को धान बिक्री के लिए टोकन नंबर से लेकर धान विक्रय सहित सभी प्रक्रिया के लिए बडी राहत मिलेगी । साथ ही किसानों को दर-दराज तक का चक्कर नहीं पडेगा।
जिले में खरीफ सीजन के लिए तैयारियां शरू हो गई है। प्रदेश सरकार को समर्थन मल्य के लिए धान बिक्री के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। इस बीच शासन ने कोरबा में आठ नए उपार्जन केंद्र खोलने की मंजरी दी है। इस खरीफ सीजन से ये केंद्र कार्य करना शुरू कर दी है। इस निर्णय के बाद जिले में उपार्जन केन्द्रों की कुल संख्या अब 73 हो गईं है, जो पहले 65 थी। इससे संबंधित क्षेत्रों के हजारों किसानों को धान बिक्री में बड़ी राहत मिलेगी।
ये हैं आठ नए उपार्जन केंद्र
शासन ने आठ नए उपार्जन केंद्र शूरू करने की मंजरी दी है। इसमें चोढ़ा, मुढ़ाली, ढोलपुर, पुरैना, डोडकी, परला, परसदा और नवापारा शामिल है। विभागीय चोढ़ा में नए उपार्जन केंद्र खुलने से चोढ़ा के अलाबा अंडिकछार व रामपर गांव क्षेत्र के किसानें को उरतदा तक का चक्कर नहीं काटना पड़गा।
मुढ़ाली क्षेत्र के कटसीरा भलपहरी व मुक्ता के किसानों को लाभ मिलेगा। ढोलपुर उपार्जन केंद्र खुलने से जोरहाडबरी खम्हरिया व पत्थर्री के किसानों को राहत मिली है ।
पुरैना में उपार्जन केंद्र के संचालन शुरू होने से खरहरी, जर्वे के किसानों की परेशानी कम होगी।
डोड़की उपार्जन केंद्र शुरू होने से ठाड़पखना, डोडकी, नवापारा, नानबांका, बम्हनीखुर बडेबाका, मदनपुर, सगुना, भेड़कधार भेलवाटीकरा व पटपरा क किसानों का चैतमा तक लंबी दरी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
परला उपार्जन केंद्र में कापनवापारा, घुंचापुर, चोटिया परला, बानी, भूजंगकछार, मडई, लमना, लाद लालपुर व हड़मोर के किसान धान बेच सकेंगे।
परसदा नए उपार्जन केंद्र में बापापुत्ती, शिवपुर क किसानों को राहत मिली है।
इसके अलावा पोडीउपरोडा विकासंखंड के नवापारा में भी नया उपार्जन केंद्र को स्वीकृति मिली है। इससे नवापारा पालढुरेना, कोठीखर्रा, सरपता, सिमगा, गडरा, जामकछार, घोंसरा के किसानों को लंबी दरी तय कर सिरमिना उपार्जन केंद्र नहीं जाना पडेगा।


