नंदे परिवार की विशेष पहल, रामपुर में बनेगा भव्य श्री राम मंदिर, जल्द होगा भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को करेंगे समर्पित !
1.5 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य मंदिर, रामपुर में विराजमान होंगे “राम”।
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर निर्माण का भूमिपूजन जल्द पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर एवं वरिष्ठ नेताओं के कर-कमलों से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होगें। भूमिपूजन के लिए समय निर्धारण का कार्य किया जा रहा है जिसे सूचित जाएगा।
क्षेत्रवासियों के लिए यह धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। रामपुर निवासी नंदे परिवार की ओर से श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित किया जाएगा। मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मंशा, बनेगा सिनेमा हॉल !
रामपुर निवासी विवेका नंदे और जनपद सदस्य सूरज नंदे सभापति निर्माण समिति ने बताया कि उनके निजी भूमि पर मंदिर निर्माण के पीछे उनकी मंशा क्षेत्र में एक ऐसा भव्य धार्मिक स्थल विकसित करने की है, जहां क्षेत्रवासी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकें। साथ ही भविष्य में इसे क्षेत्र के लोगों के लिए घूमने और देखने योग्य धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि भव्य श्रीराम मंदिर के साथ साथ कक्षेत्रवासियों के लिए पहली बार ग्रामीण अंचल में सिनेमा हाल बनाने की भी योजना है।
नंदे परिवार को मिल रहा अपार सराहना और समर्थन !
भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर रामपुर सहित आसपास के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थल क्षेत्र की धार्मिक पहचान को और मजबूत करने के साथ स्थानीय लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है। नंदे परिवार श्रीराम मंदिर को जनता की सेवा में समर्पित करना चाहते है जिसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इस कार्य के लिए उनका समर्थन करने की बात कही है।


