कोरबा (समाचार मित्र) जिले में ट्रैक्टर से बांस की बल्ली लेकर जा रहे युवक को सिविल ड्रेस में आए 2 लोगों ने रोक लिया था। उन्होंने खुद को पुलिसकमीं बताया और बिना पर्रामेट बांस ले जाने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद युवक से 5 हजार वसूल लिए। पीडित ने मामले की शिकायत एसपी से की थीं और जांच करने की मांग की थी।

मामला बालको थाना क्षेत्र की रजगामार चौकी का है। गोढ़ी के रहने वाला योगेंद्र कुमार ट्रैक्टर से बांस की बल्ली लेकर जा रहा था। इसी दौरान सिविल डेस में आए दो लोगों ने उसका ट्रैक्टर रुकवा लिया। दोनों ने खुद को रजगामार चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया।
आरोप है कि दोनों लोगों ने यवक से कहा कि बिना परमिट बांस ले जाने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने उससे रुपए की मांग की। डर के कारण युवक ने आनलाइन 5 हजार रुपए ट्रासफर कर दिए। रुपए मिलने के बाद दोनों ने उसे जाने दिया था।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की थी शिकायत !
घटना के बाद मामले में योगेंद्र कुमार ने कोरबा एसपी से शिकायत की थी जिसपर जांच हुई तो पुलिस कर्मी मनोज और नगर सैनिक चेतन कुमार का नाम सामने आया। जांच में चेतन कुमार ने 5000 की राशि अपने फोन पे पर प्राप्त करना पाया गया।
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से आरोपियों की पहचान !
पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और दोनों पुलिस कर्मी विभाग से मिले। आरोप सही पाए जाने पर दोनों पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबित कर दिया गया।


