कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ के कोरबा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को प्रूलिस ने मंगलवार को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रंड शराब की आदी थी और अक्सर घर से बाहर चली जाती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों में डसी बात को लेकर विवाद हुआ और गस्से में बॉयफ्रेंड ने डंडे से उसकी पिटार्ड कर दी। डसके बाद वह खाना बनाने लगा।
खाना खाने के बाद उसने देखा कि गर्लफ्रेंड के शरीर में कोईड हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने शव को सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और भाग निकला, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।
क्यों किया हत्या, पढ़िए पूरी कहानी….
दरअसल, संतोषी की शादी 2001 में करतला क्षेत्र में हुई थी। उसके 4 बच्चे हैं, लेकिन करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह अपने ससूराल में रह रही थी। इसके बाद करीब दो साल से वह मनोज के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। मनोज की पत्नी की भी मौत हो चुकी है।
रक्षाबंधन वाले दिन संतोषी मायके नहीं पहंची। इसके बाद उसके परिजनों को शक हुआ। भाइयों ने मनोज से संतोषी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने घर चली गई है। इसके बाद भी कई दिनों तक संतोषी का पता नहीं चला।
घर में ताला, सेप्टिक टैंक से आरही थी बदबू !
19 सितंबर को संतोषी का भारई रामभरोसे और बाकी परिजन मनोज के घर पहुंचे। घर में ताला लगा था और मनोज भी फरार था। घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से तेज बदबू आ रही थी। टैंक का ढक्कन भी आधा खुला था। शक होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी
इसके बाद श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खंटे टीम के साथ मौके पर पहंचे। कार्यपालिक म जिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। इसमें एक सडी-गली लाश मिली, जिसकी पहचान संतोषी के रूप में हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की।
मोबाइल लोकेशन से अंबिकापुर पहुंची पुलिस !
इस बीच पुलिस को आरोपी की मोबाइल लोकेशन अंबिकापुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम अंबिकापुर पहंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा ले आई पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि दोनों के बीच शराब पीने आर मौज-मस्ती को लेकर L अक्सर विवाद होता था।


