कोरबा/करतला (समाचार मित्र) सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर दिनांक 17 सितम्बर 2026 की संध्या जनपद पंचायत करतला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोथारी में सेवा और समर्पण के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन सहित गांव के समस्त घरों में दीपों का सामूहिक प्रज्वलन कर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इस दौरान केक काटकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उतसव मनाया गया। कार्यक्रम में करतला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर, सरपंच ग्राम पंचायत कोथारी विश्राम कंवर, भाजपा कार्यकर्ता अंतराम यादव, संतोष राठौर, पंचगण, और बड़ी संख्या में स्थनीय ग्रामीण मौजूद रहे।


