जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सद्भावना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।
समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के भारतीय खेल जगत में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम, एसडीएम एवं खेल अधिकारी जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी, खेल विभाग के श्री एस.एस. बघेल,विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक श्री गोपेश्वर कहरा, श्री राजेश राठौर, श्री वरुण पाण्डेय, श्री राकेश गढ़वाल, श्री जितेंद्र तिवारी, श्री पुष्कर दिनकर सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव ने किया।

