छत्तीसगढ (समाचार मित्र) राज्य में नया राशन कार्ड बनवाने और पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से ज़ड़ी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अब आवेदक Smart PDS 2.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय करीब 40 अलग-अलग बिंदओं पर जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
दो महीने से बंद था राशन कार्ड का पोर्टल !
जिले में करीब दो महीने से नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद थी। इस दौरान लोग नए राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। पराने राशन कार्ड में नाम,. पता समेत अन्य संशोधन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सविधा बंद थी इसके चलते लोग नगर निगम और खाद्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे।
आधार, बैंक अकाउंट और जाति प्रमाण पत्र जरूरी !
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को कई इनमें जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।इन आवेदन के साथ जाति दस्तावेजों को प्रमाण पत्र स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने परेशानी प्रक्रिया पूरी करने में हो आवेदन सकती है।
परिवार के पास AC, TV और प्लॉट है या नहीं देनी होगी जानकारी !
नए राशन कार्ड के आवेदन में परिवार से जडी कई अतिरिक्त जानकारियां भी मांगी जा रही हैं। परिवार के मूखिया को अपनी वैवाहिक स्थिति शैक्षणिक योग्यता और जाति की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा परिवार के पास एसी. टीवी और प्लॉट है या नहीं, इसकी जानकारी भी आवेदन में दर्ज करनी होगी।
दस्तावेज स्कैन कराने में आ रही परेशानी !
ऑनलाइन आवेदन के लिए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा। लेकिन करई लोगों के सामने दस्तावेजों की स्कैनिंग को लेकर समस्या आ रही है। अधिकांश लोगों ने अपने जरूर दस्तावेजों का लेमिनेशन कराया हआ है। स्कैनिंग करने वालों के अन्सार लेमिनेशन के कारण दस्तावेज प्लास्टिक के साथ चिपक जाता है, जिससे उसे स्कैन करने में परेशानी होती है।


