छत्तीसगढ़/सक्ती (समाचार मित्र) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चाम्पा ज़िले से पृथक होकर 75वे स्वतत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 को जिला बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया, जिसे पूर्ण रूप से कार्य पूरा होकर सक्ती 09 सितंबर 2022 को वैधानिक रूप से जिले की पहचान प्राप्त किया। सक्ती जिले का मुख्यालय सक्ती जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर स्थित है । सक्ती जिला गठन की घोषणा 15 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा की गई थी। यह छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला है। माना जाता है कि इस जिले को बनाने में क्षेत्र के विधायक डॉ. चरण दास महंत सहित कई स्थानीय सक्रिय नेताओं की विशेष भूमिका है।

सक्ती जिला का उद्घाटन 9 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री महोदय ने किया। चार ब्लाक सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा को मिलाकर यह जिला बनाया गया है। सक्ती 14 देशी रियासतों में से एक था।
यहाँ गोंड राजाओं का शासन चलता था। इस रियासत के संस्थापक हरि एवम गुजर थे। जिले में डोलोमाइट के प्रचुर भंडार हैं। इसलिए इसे भारत का डोलोमाइट हब कहा जाता है। कृषि उपकरणों का निर्माण भी यहां बड़े पैमाने पर किया जाता है। महानदी, सोन और बोरई इस क्षेत्र से बहने वाली प्रमुख नदियां हैं।
सक्ती जिले मे 1 नगर पालिका, 3 उपखंड, 3 विधानसभा, 6 नगरीय निकाय और 4 विकास खंड शामिल हैं । जिले में कुल 9 तहसील है। इस जिले में मुख्य रूप से सोन नदी, बोराइ नदी, लात नदी, मांड नदी मौजूद है।
जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल –
चन्द्रपुर, तुर्री धाम, दमाऊ धारा, रेनखोल, बोतल्दा झरना शामिल है।
सक्ती जिले में कुल 465 गाँव हैं, जिसमें 322 ग्राम पंचायत हैं 365 पटेल है और 9 तहसील हैं ।
जिले की कुल जनसंख्या 1,73,162 है।


