रायपुर/जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र ) रायपुर-जांजगीर मार्ग पर सिमगा के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी और उनके पति आनंद मिरी मौजूद थे।

हादसे में बाल-बाल बचे जिला पंचायत अध्यक्ष और पति
दुर्घटना में सत्यलता मिरी और उनके पति आनंद मिरी बाल-बाल बच गए। हादसे की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और परिचितों में चिंता का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सिमगा के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सिमगा के पास रायपुर-जांजगीर मार्ग पर हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में कार को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। राहत की बात, दोनों सुरक्षित
हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी और उनके पति आनंद मिरी के सुरक्षित होने की खबर से परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है। हादसे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

