कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में एक और सनसनी वरदात से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। एक महिला का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
पसान थाना अंतर्गत ग्राम लैंगा के पास ग्राम लोकहड़ा में एक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ग्राम लैंगा निवासी सुखमनिया एक्का के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका की पहचान कर पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रक्त रंजित पत्थर की जप्त कर लिया गया है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है


