कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा के कदमहाखार बस्ती में शनिवार शाम एक यूवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवक शराब का आदी था और नशे में घर में तोडफोड कर रहा था। घटना के कुछ घंटे बाद वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान अमित कुजूर पिता भूषण कुजूर (22) के रूप में हई है। परिजनों के मुताबिक, अमित अक्सर शराब के नशे में रहता था। शनिवार शाम भी वह शराब पीकर घर पहंचा और माता-पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया।
शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर घर में तोडफोड !
डसके बाद अमित ने घर में रखा सामान तोड़ना शुरू कर दिया। उसने वाशिंग मशीन. सिलाईड मशीन समेत कर्ड घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचाया। बेटे की हरकतों से परेशान होकर माता-पिता मानिकपुर चौकी पहंचे और की जानकारी दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अमित के घर पहुंची उस समय अमित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और दरवाजा नहीं खोल रहा था। पुलिस ने काफी देर तक उसे समडाने की कोशिश की। बाद में जब स्थिति शांत लगी तो पुलिस वहां से लौट गई
कुछ घंटे बाद रात करीब 8 बजे परिजन घर पहंचे। उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से कोर्ड आवाज नहीं आ रही थी। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पडोस के एक यूवक को घर के पीछे की दीवार से अंदर भेजा।
कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश !
युवक ने अंदर जाकर दरवाजा खोला तो अमित कमरे के म्यार में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने तूरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाईं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, शूरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। नशे की लत और पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुालेस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


