पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे 8 ग्रामीण, कई घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती !
छत्तीसगढ़/जांजगीर (समाचार मित्र) दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज बारिश के साथ जोरदार गर्जना होने लगी। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे शरण लिए 6 ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 3 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ग्रामीण घायल हो गए।
मामला बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुदा का !
बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुदा के पास आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज बिजली गिरने से 3 ग्रामीणों के मरने की खबर है वही कई अन्य घायल है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ग्रामीणों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। मृतकों के शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
ये लोग थे पेड़ के नीचे –

* नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष (मृतक)
* रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष (मृतक)
* तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष (मृतक)
* अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल उम्र 26 वर्ष (घायल)
* दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष (घायल)
* बैशाखू पिता रामू खैरवार उम्र 32 वर्ष (घायल)
निवासी ग्राम महुदा बलौदा थाना, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)


