जांजगीर – चांपा (समाचार मित्र) जिले में सुबह सुबह बड़ी दर्दनाक घटना घटी। चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मां और 9 वर्ष के एक बेटे को सर्प ने डस लिया है। ग्राम अमझर में एक परिवार के 2 सदस्यों को सर्प ने काट लिया। बताया जा रहा है कि मां और बेटे को सर्प ने डस लिया है। मामले में मां की हालत खराब है और बेटे ने ईलाज के अभाव में दम तोड़ दिया है।
अधिक जानकारी मिलने पर आगे अपडेट किया जाएगा।
