कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में नशे ने फिर एक महिला की जान ले ली है। लगातार बढ़ते नशाखोरी से राज्य में बढ़ते अपराध चिंता का कारण बनते जा रहे है। ताज़ा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसामुड़ा का है जहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की कथित हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगा। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

