कोरबा (समाचार मित्र) तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड से टकरा गर्ड। हादसे में बाडक सवार 2 नाबालिग लडकों की मौके पर डी मौत हो गर्ड। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के मूताबिक दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी करण चौहान (16) बाइक चला रहा था और राजा नेटी (1 4) पीछे बैठा था। दोनों तिवरता से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। शाम के समय एक मोड पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गर्ड और सडक किनारे लगे पेड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने मौके पर ही दम तोड दिया।
हादसे के बाद जुटी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गईं। लोगों ने दीपका पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के परिवारों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक CG 12 BQ 4982 को कब्जे में ले लिया है।
बिना हेलमेट तेज रफ्तार में चला रहेथे बाइक
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों नाबालिग बिना हेलमेट बाडक चला रहे थे। तेज रफ्तार के कारण मोड पर बाइक बेकाबू हुई और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर में बाइक का अगला हिस्सा बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


