कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा-चांपा मार्ग में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में ड्यूटी से लौट रहे एक का कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र की है। अदाणी पावर प्लांट के गेट नंबर-1 के सामने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत ।
ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुकेश कंवर बताया जा रहा है वह पावर प्लांट में कर्मचारी थे। बताया गया है कि प्लांट के गेट के सामने एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में शामिल ट्रेलर का क्रमांक CG 10 BO 0492 बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, चक्काजाम की स्थिति बनने की सूचना भी सामने आ रही है।
फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारण, मृतक की आधिकारिक पहचान, चालक की स्थिति और अन्य परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस की जांच एवं आधिकारिक जानकारी के बाद ही हो सकेगी।
नोट: यह खबर घटनास्थल से प्राप्त ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।


