कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा में परिजनों का अपने बच्चे के खेलने के दौरान ध्यान न देना भारी पड़ गया। लापरवाही का खामियाजा उन्हें अपने बच्चे की जान गंवाकर देना पड़ा। खेल खेल में मासूम कुएं में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।
मामला कोरबा जिले के पुरानी बस्ती दादर पारा का !
कोरबा जिले के मानिकपुरी चौकी अंतर्गत पुरानी बस्ती दादर पारा के वार्ड क्रमांक 34 में निवासरत अभियांश पटेल उम्र 3 वर्ष घर से लगे बाड़ी में खेल रहा था कि अचानक कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी था जिससे डूबने से मासूम की मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजन बच्चे को बचाने कुएं से निकाले लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों मासूम को जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

