कोरबा (समाचार मित्र) उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। व्यक्ति की लाश एक खेत के पास पाई गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचपेडी का हैं जहां PDS भवन के पास खेत में शव पाया गया है जिसके सिर पर कुछ चोंट आदि का निशान दिखाई दे रहा है। अज्ञात व्यक्ति के शव की अभी पहचान नहीं हुई है।
उरगा थाने में दी गई सूचना !
मामले की जानकारी ग्रामीणों ने उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल को दी गई है जिसके बाद पुलिस जांच शुरू कर रही है। मामले में ग्रामीणों के अनुसार उक्त व्यक्ति स्थानीय है या बाहरी इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। परंतु शव में आ रही दुर्गंध बताती हैं कि शव को पड़े हुए 2 दिन से ज्यादा समय हो गए है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है यह हत्या है या कुछ घटना इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा जांच के बाद ही की जाएगी।
शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी !
फिलहाल आज ही प्रातः शव का खेत के पास पता चला है जिससे ये बात गांव में तेज़ी से फैल गया है ग्रामीणों का ताता लग गया पुलिस ने अपील की है कि कोई भी ग्रामीण शव के पास न जाए पुलिस आवश्यक जांच कार्यवाही करने मौके पर पहुंच रही है।

