छत्तीसगढ़/सक्ति (समाचार मित्र) सक्ती जिले में बेहद दुखद घटना सामने आई है जिसमें एक पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या के कारणों पर जांच जारी है पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। थाना जैजैपुर के बैरक में पदस्थ आरक्षक जय लहरे (41 वर्ष) का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

