कोरबा (समाचार मित्र) लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है ऐसे में हसदेव नदी में एक युवक के बह जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदुरमाल निवासी युवक सूरज दास महंत पिता सुरेश दास उम्र 15 वर्ष सुबह हसदेव किनारे स्थित घाट पर नहाने गया हुआ था जहां से अभी तक लापता है। मामले में NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की परंतु अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में युवक का कपड़ा और चप्पल तक नदी किनारे मिला है जिससे बहने की आशंका और पुष्ट हो जाता है।

