कोरबा (समाचार मित्र) गुरुवार की सुबह एक 16 वर्षीय युवक अकेले हसदेव नदी के किनारे नहाने के लिए निकला था जिसके बाद से वो लापता हो गया। 2 दिन तक परिजन और पुलिस उसकी तलाश करती रही परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को अचानक ग्राम कटबितला के पास लापता युवक सूरज दास महंत का शव पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक कुदुरमाल निवासी है जो गुरुवार को नहाने गया हुआ था जहां से वो गायब था।
लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है ऐसे में हसदेव नदी में एक युवक के बह जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदुरमाल निवासी युवक सूरज दास महंत पिता सुरेश दास उम्र 15 वर्ष सुबह हसदेव किनारे स्थित घाट पर नहाने गया हुआ था जहां से 2 दिनों तक लापता था। मामले में NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की परंतु अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया रहा था। मामले में युवक का कपड़ा और चप्पल तक नदी किनारे मिला था जिससे बहने की आशंका और पुष्ट हो रहा था।
उरगा पुलिस ने शव को लेकर मर्ग कायम कर जांच एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।


