
नई दिल्ली (समाचार मित्र) संसदीय मानसून सत्र के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। त्याग पत्र देने का कारण स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि अचानक इस्तीफा देने के पीछे का कुछ और भी हो सकता है जिसका खुलासा समय के साथ होगा फिलहाल स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।
















































