रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़े बदलाव के संकेत दिए है। पिछले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई तरह की योजनाओं को स्कूलों में लागू करने का ऐलान किया है उसी कड़ी में विश्वनीय सूत्र बताते हैं कि अब स्कूलों का समय भी बदलने वाला है।
केवल शनिवार का बदलेगा से समय, बाकी यथावत !
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बैंड पार्टी, छात्रों को अनिवार्य कराटे प्रतिक्षण सहित बाहरी व्यक्ति के प्रवेष पर प्रतिबंध लगाने की बात की थी जिसके बाद उन्होंने अब शनिवार को लगने वाले स्कूल समय प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक को भी बदलने के संकेत दिए है। बताया जा रहा है कि सोमवार से शुक्रवार प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक स्कूल लगता है परंतु शनिवार के दिन पूरे राज्य में प्रातः 7:30 से 11:30 बजे तक स्कूल लगता है जिससे बच्चे स्कूल जाने में आनाकानी करते है। इसी समय को बदलने की तैयारी चल रही है जिससे बच्चे रोज स्कूल जाए। अब देखना होगा आधिकारिक रूप से इसका आदेश कब तक जारी किया जाता है।

