कोरबा (समाचार मित्र) अज्ञात चोरों ने फार्म हाउस में घुसकर लाखों का सामान चुरा लिया। चोर सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज और पालतू डॉग के पप्पी भी ले गए। कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में आने वाले ठाकुर रवेला स्थित एक फार्म हाउस में चोरी हो गई है। अज्ञात चोरों ने फार्म हाउस में घुसकर लाखों का सामान चुरा लिया। पीडित ने रजगामार चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। रानी रोड कोरबा निवासी 25 वर्षीय अक्षत शर्मा का यह फार्म हाउस ठाकुर रवेला में है। सुबह ग्रामीण रवि कुमार राठिया ने अक्षत को सूचना दी कि उनके फार्म हाउस से कुछ लोग सामान चोरी कर रहे हैं। जब अक्षत मौके पर पहंचे, तो उन्होंने देखा कि फार्म हाउस का ताला ट्रटा हुआ था और अंदर से कई सामान गायब थे।

पीडित अक्षत शर्मा ने बताया कि उनके फार्म हाउस से पहले भी जर्मन शेफर्ड नस्ल के डॉग के पप्पी चोरी डो चुके हैं। इस बार चोर 6 पप्पी, सीसीटीवी कैमरा, टीवी फ्रिज, स्माई मशीन, कंबल, गरम लकडी काटने के 3 बर्वट. पलंग. खाना बनाने के बर्तन और अन्य औजार चुरा ले गए। इसके अलावा लगभग 2.5 किलोमीटर 5 डी मीटर की केबल वायर और अन्य छोटे कीमती सामान भी चोरी हुए हैं।
अक्षत शर्मा ने बताया कि वह कोरबा में रहते हैं और रोज फार्म हाउस आते-जाते हैं। उनके फार्म हाउस पर एक ऑफिस और एक कमरा था, जहां सामान रखा था। जब उन्होंने जाकर देखा, तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पडा था। उन्होंने पुालेस में लाखों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ने बूधवार को रजगामार-ओमपुर चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में चोरी हुए सामानों की सूची देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रहं है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर सामान बरामद कर लिया जाएगा।


