कोरबा (समाचार मित्र) बीते दिन आई आंधी तूफान की वजह से फरसवानी, बरपाली, सोहागपुर सहित ज्यादातर गांवों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था का दंश ग्रामीण झेल रहे है। लगातार 24 घंटों से भी ज्यादा समय से बिजली नहीं आने से गर्मी से लोग हलाकान हो रहे है। वहीं बिजली नहीं होने से पानी की भी भीषड़ समस्या उत्पन्न हो गई है। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा 24 घंटे के बाद चरमराई विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने में नाकाम साबित हुए है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि रातभर फॉल्ट खोजने और उसे बनाने में कर्मचारी लगे रहे है परंतु आम जनता को भीषड़ गर्मी से राहत पहुंचाने में विभाग नाकाम सबित हुआ है। अवगत हो कि फरसवानी सब स्टेशन में मौजूद कई गांवों में 24 घंटे के बाद भी विद्युत आपूर्ति ठप है जबकि जिम्मेदार अधिकारी जवाबदेही से भाग रहे हैं।
जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। !
सोहागपुर सब स्टेशन और फरसवानी उपकेंद्र सब स्टेशन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री आम नागरिकों का फोन तक नहीं उठा रहे है। जिम्मेदार अधिकारी बिजली विभाग की नाकामी छुपाने में लगे हुए है।

