छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) स्वामी आत्मानंद स्कूल का मेन गेट गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गर्ड। वह तीज पर अपनी मां के साथ मामा घर था। स्कूल के पास खेलते समय यह हादसा आया हुआ।
घटना बलौदाबाजार-भाटापारा जिले घटना हथबंद थाना क्षेत्र की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कल का लोहे का मेन गेट जिस कंक्रीट कॉलम के सहारे लगा था, उसर्क स्थिति बीते तीन महीने से खराब थी। कॉलम ऊपर और नीचे दोनों तरफ से कमजोर हो गया था। मेन गेट एक लोहे की पद्दी और कील के सहारे टिका हुआ था।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जर्जर कॉलम की जानकारी होने के बावजूद स्क्ल प्रबंधन ने समय पर इसकी मरम्मत नहीं कराई। स्कल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से बच्चे की जान चली गई SDM ने पीडित परिवार को 50 हजार मुआवजा दिया है।
गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग !
जनपद सदस्य प्रतिनिधि ऋषिकांत पटेल और ग्रामीणों ने स्क्ल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होंने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
SDM ने कहा, जांच के बाद होगी कार्यवाही !
SDM अतल शेटे ने कहा कि घटना की स्चना मिलते ही मौके का मुआयना किया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी जाएगी। टीआई को जांच के बाद वैधानिक धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।


