Author: Nimesh Kumar Rathore
पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले के खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी, वहीं जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने उड़ीसा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।लोगों के आस्था का केंद्र बने खोखरा स्थित मां मनका दाई मंदिर में हुई चोरी की वारदात के बाद मामले में पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस और साइबर के टीम चोरों को पकड़ने लगातार छानबीन कर रही थी।सीसीटीवी…
पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट कोरबा (समाचार मित्र) शहर के NKH हॉस्पिटल आए दिन लापरवाही और मरीजों के साथ विवादों के मामलों में सुर्खियों में रहता है आज फिर से NKH हॉस्पिटल में एक मरीज के मौत होने के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की हाथापाई तक की नौबत आ गई. इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालाl मृतक सत्यनारायण पटेल (52 वर्ष) दादर खुर्द का रहने वाला है. कुछ…
कोरबा (समाचार मित्र) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना उरगा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नवपदस्थ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्रामों के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिक, ग्राम कोटवार, पत्रकारों एवं कई डीजे संचालकों की उपस्थिति में होली एवं रमजान त्यौहार मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। थाना प्रभारी श्री वर्मा ने कहा कि होली में हुड़दंगी और शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहनों को रोककर जबरदस्ती चंदा वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। होली और…
कोरबा (समाचार मित्र) जिले के करतला क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में विद्यालय खुलने से पहले मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में 15 बच्चे मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। जिन्हें स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षकों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के दौरान स्कूल परिसर पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित रही। जिसके बाद स्कूल में खतरे को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया। करतला विकासखंड अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल में सुबह लगभग 9.30 बजे यह घटना हुई। इस दौरान…
पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिला प्रशासन जांजगीर चांपा के तत्वाधान में चल रहे युवोदय हसदेव के हीरो कार्यक्रम के बम्हनीडीह ब्लॉक क्वार्डिनेटर तरुण कुमार एवं वालिंटियर हरीश बरेठ तथा अमन सोनी (पत्रकार) नें आपस में मिलकर चलाया जनसंपर्क अभियान इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पोंडी कला के कई नए सदस्यों ने कार्य में सहयोग किया जिनमें गजानंद कंवर, योगेश कंवर, कमल कंवर, सत्य प्रकाश कंवर, तथा आशा कंवर, शिवकुमारी कंवर, कामनी कंवर, पुष्पांजलि कंवर आदि कई लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण योगदान दियाइन्होंने आपस में मिलकर ग्राम पंचायत पोंडी कला के मुख्य चौक में बैठक का…
कोरबा (समाचार मित्र) पुलिस अधीक्षक कोरबा ने 10 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आचार संहिता के ठीक पहले दिन जारी आदेश में चुनाव कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से कई थाना निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इसी कड़ी में थाना उरगा में नवपदस्थ कृष्ण कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें चार्ज सौंप दिया हैं। वही उरगा थाना के समस्त स्टॉफ कर्मचारियों ने भी नए थाना प्रभारी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए नवपदस्थ थाना प्रभारी श्री वर्मा…
रायपुर (समाचार मित्र) लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी समय तारीख का ऐलान हो सकता है नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग जाए चुनाव आयोग के द्वारा शनिवार को 3:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है जिसमें चुनाव के तारीख का ऐलान संभव है अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान होता है तो कल से ही आचार संहिता देशभर में लग जाएगी ।हालांकि राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनाव को लेकर तैयार आकार से ही प्रारंभ की जा चुकी है तो…
कटघोरा (समाचार मित्र) “राष्ट्रीय योजना स्वयसेवकों में संवेदना का विकास करता है। विद्यार्थी समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास तो करता ही है साथ ही दीन, दुखी, गरीब के साथ-साथ जीव मात्र के प्रति दया का भाव रखता है।” उक्त उद्गार प्रोफेसर अखिलेश पांडेय वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदी बाजार ने शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना बी प्रमाण पत्र परीक्षा में बाह्यपरीक्षक के रूप में मुख्य वक्ता की आसंदी से व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा कि 240 घंटे राष्ट्रीय सेवा योजना में व्यतीत करने के…
कोरबा (समाचार मित्र) दिनांक 09 मार्च 2024 को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की जिला न्यायाधीश के द्वारा ली गई बैठक माननीय श्री सत्येंद्र कुमार साहू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मार्च 2024 को अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना दावा/क्लेम संबंधी राजीनामा योग्य प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में समझौते के माध्यम से निराकरण किये जाने हेतु जिले के समस्त बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक एवं अधिवक्ताओं की बैठक ली गई। उक्त बैठक में माननीय जिला न्यायाधीश के…
रायपुर (समाचार मित्र) लोकसभा चुनाव से पूर्व साय सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने 24 जनपद सीईओ का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जिसमें कोरबा जिले के करतला एवं पाली जनपद सीईओ भी प्रभावित हुए हैं। जनपद सीईओ करतला एम एस नागेश एवं पाली जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी बलरामपुर जिला स्थानांतरित किए गए हैं। श्रो नागेश जहां वाड्रफनगर के जनपद सीईओ होंगे तो वहीं श्री सोनवानी शंकरगढ़ जनपद सीईओ के पद पर सेवाएं देंगे।सूरजपुर जिले के रामानुजगंज में सेवाएं दे रहे जनपद सीईओ संजय कुमार राय जनपद सीईओ करतला के पद पर सेवाएं देंगे। जनपद सीईओ लैलूंगा के पद पर…