Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) पठानकोट (पंजाब) में 24, 25 और 26 मई को हुए राष्ट्रीय स्तर के कराटे प्रतियोगिता प्रो कराटे लीग में कोरबा जिले के तीन खिलाडियों ने जिले और राज्य का नाम गौरवानवित किया है, इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता मे देश भर के अलग अलग राज्यों से लगभग 2100 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। जिसमे छत्तिसगढ़ 16 खिलाडियों का चयन हुआ था जिसमे कोरबा जिले से करण कुमार, समीर कंवर और धीरज बरेठ का इस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। इस प्रतियोगिता मे करण कुमार ने रजत पदक, धीरज और समीर ने कास्य पदक हासिल किया। करण कुमार…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में रोजगार और पलायन का मुद्दा हमेशा हावी रहा है। छत्तीसगढ़ के रहवासी प्रदेश से बाहर बंधुआ मजदूरी करने के लिए जाते हैं। वे प्रदेश छोड़कर इसलिए जाते हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ में रोजगार के संसाधन अभी पर्याप्त नहीं है या फिर यूं भी कह सकते हैं कि रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सरकार पलायन (Migration From Chhattisgarh) रोकने और स्थानीय स्तर पर पंचायत में रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से नई योजना लाई है।छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार (Chhattisgarh Govt) ने गौवंश अभयारण्य योजना (CG Govansh Abhyaran yojana) लेकर आई है। इस योजना से छत्तीसगढ़ में…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) हर महीने कई वित्तीय नियमों में बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। आज से जून (June 2024) का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कल से कौन-से वित्तीय नियमों (Rules Changing From June 1) में बदलाव हो रहा है। एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता 1 जून को तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 72 रुपए तक कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 69.50 रुपए घटकर 1676 रुपए हो गई…
कोरबा (समाचार मित्र) उरगा थाना अंतर्गत कोथारी में आज सुबह ही एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोथारी चौक में एक ट्रेलर क्रमांक सी जी 12 ए वी 1187 के चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक राकेश कुमार रात्रे अखरापाली बरीडीह का निवासी बताया जा रहा है। बाइक में तीन लोग सवार थे जो कि कोथारी से अपने गांव वापस जा रहे थे। जिनमें से राकेश की ट्रेलर के चपेट में आने पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी 2 लोग सुरक्षित है। घटना ने बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। धरने पर…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद महिलाओं पर खासा ध्यान दिया जा रहा है । पहले महतारी वंदन योजना से महिलाओं के खातों में 1 हजार रुपए प्रति माह डालने का काम सरकार ने किया अब गांवों में महतारी सदन बनाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम सरकार करने जा रही है । https://youtube.com/@SamacharMitra?si=ZqexDgpZPugdPW3c पहले चरण में प्रदेश के प्रदेश के 146 ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनाए जाएंगे। इस तरह विभाग पहले 1460 सदन बनाने पर काम कर रहा है। पांच साल में सरकार सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाएगी। विभाग…
कोरबा (समाचार मित्र) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला के छात्र छात्राओ को प्रायोगिक ज्ञान एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिला कोरबा के माननीय अजीत बसंत के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय तथा संस्था प्रमुख प्राचार्य बीएल चौधरी के कुशल मार्गदर्शन मे शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी डी एल कंवर, तथा श्रीमति मौसमी अवस्थी के द्वारा सुखरीकला, उमरेली, तथा फरसवानी के कुल तीस छात्र छात्राओ ने लैंको पावर प्लांट मे बिजली उत्पादन की गतिविधि प्रत्यक्ष रूप से देखकर ज्ञान प्राप्त किये। द्वितीय सत्र मे भूमिगत खदान मानिकपुर (सीतामणी )मे शैलेष महापात्रा, मनोज शर्मा,…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और AAP नेता अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से समर्थन मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कुछ लोग हमारे प्रति दुश्मनी रखने वालों को क्यों पसंद हैं. वहां (पाकिस्तान) से कुछ व्यक्तियों के लिए समर्थन क्यों उभरता है? यह एक ऐसा मामला है जिसकी गहन जांच की आवश्यकता है.”पीएम मोदी के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. यह पहली बार है जब पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है. यह बयान…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें डिज्नीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले तीन लोगों की मौत हो गई है और दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह पांचो लोग फूड प्वाइजन का शिकार हुए हैं। इस संबंध में मेला के संचालक कुलदीप वस्त्रकार ने बताया कि मेला में दुकान लगाने वाले व्यवसाईयों में शामिल पांच लोगों ने एक साथ मिलकर खाना बनाया था और इन्होंने खाना खाया। चिकन और अंडा की सब्जी इन्होंने बनाया था। खाना खाने के बाद देर रात करीब 3 बजे इन्हें उल्टियां होने लगी और…
कोरबा (समाचार मित्र) प्रदेश में सभी मदिरा दुकानों के पास लायसेंसी अहाता खुल चुका है। फिर भी कुछ जगहों पर अवैध चखना दुकान अभी भी संचालित हो रहा है। जबकि सरकारी गाईड लाईन के अनुसार लायसेंसी अहाता के 100 मीटर के अंदर कोई भी चखना दुकान नहीं चला सकता। ऐसा ही एक मामला बरपाली तहसील में देखने को मिला है। ज्ञात हो कि आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश भर में पिछले दिनों टेंडर के जरिये लायसेंसी अहाता आबंटित कर दिया गया है। बरपाली तहसील में इसका टेण्डर राहुल पांडे को मिला है जिसके द्वारा चखना दुकान का संचालन प्रारम्भ भी कर…
कोरबा (समाचार मित्र) करतला जनपद मुख्यालय अपने ग्राम पंचायत करतला पर ही निगरानी नही रख पाया। ग्राम पंचायत करतला के अलावा जिले भर में स्वीकृत हुए सैकड़ों कार्य अप्रारंभ है जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। काफी कोशिशों और इंतजार के बाद जनसुविधा के लिए कार्य की स्वीकृति प्रदान होती है लेकिन स्वीकृति के बाद इन कार्यों की शुरूआत और समापन के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जाती। इसके कारण मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता हर साल जूझती रहती है और समस्या यथावत रह जाती है। स्थिति तब दुर्भाग्यपूर्ण कही जा सकती है जब शासन के द्वारा कार्य…