Author: Nimesh Kumar Rathore
रायपुर (समाचार मित्र) राजधानी सहित ज्यादातर जिलों में धान खरीदी के नाम पर किसानों के साथ जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। सरकारी आदेश की नाफरमानी करते हुए केंद्र में प्रति एकड़ 20 क्विंटल की जगह 19 क्विंटल 40 किलो धान खरीदा जा रहा है। जिसके चलते एक क्विंटल के पीछे किसानों को करीब 60-80 किलो का नुकसान हो रहा है। ऑपरेटर बताते है कि पोर्टल में ही शासन स्तर से सुधार की कोई व्यव्स्था नही है जिससे स्वतः ही 19 क्विंटल और 40 किलो खरीदना पड़ता है। शासन को अपने पोर्टल…
कोरबा (समाचार मित्र) करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी नाम एवं पते की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकती है। सड़क किनारे मिले शव की जानकारी ग्रामीणों ने करतला पुलिस को दी है। पुलिस हर एंगल मामले की जांच कर रही है। अज्ञात व्यक्ति की मौत दुर्घटना से हुई है या इसके पीछे कोई हत्या की आशंका है इसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है। करतला-कुदमुरा मार्ग में स्थित सब स्टेशन के पास ये लाश मिली है।
कटघोरा (रवि शंकर) गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाला रति राम ग्राम जमनीपाली अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला एक अकेला व्यक्ति है। लेकिन किस्मत का मारा रति राम को शुगर हो जाने के कारण दाया पैर कटवाना पड़ा। रति राम पहले की तरह काम करने मे सक्षम नहीं था उनका परिवार दुख भरी जिंदगी से परेशान रहने लगे। विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से इस परिवार की सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने बढ़ाया फिर एक कदम, सचिव श्रीमती शीतल निकुंज ( जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा) के मार्गदर्शन से पी एल वी विजय…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) श्री सत्य साई सेवा समिति चांपा जिला के तत्वाधान में चांपा स्थित आयुष्मान ब्लड बैंक में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान बाबा जी के दिव्य चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन के साथ किया गया, जिसमें मातृशक्ति सहित कुल 28 लोगों ने रक्तदान किया, रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनंद एवं संतुष्टि की अनुभूति होती है उसे शब्दों में बयां कर पाना सम्भव नहीं हैं, रक्तदान शरीर में रक्त बनाने की जो प्रक्रिया होती है उसे तीव्र कर देता है जिससे लगभग 48 घंटो…
कोरबा (समाचार मित्र) जिला कोरबा से लगभग 45 कि.मी. दूर थाना पसान, जंगल परिक्षेत्र में स्थित ग्राम कारिमाटी निवासी सुनिता उदय के पिता की हत्या ( परिवारिक आपसी पुराने संजिस) की वजह से कर दिया गया था. हत्या के अपराधीयों जिला न्यायालय की ओर सजा मिली है. लेकिन मायुस गरीब असहाय सुनिता उदय अपनी पिता के जाने के बाद माँ के साथ रोजी- मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर गुजर बसर कर रहे थे. विधिक जागरुकता शिविर के माध्यम से पी एल वी विजय लक्ष्मी सोनी एवं रवि शंकर को यह बिखरा परिवार मिला जिसे न्यायालय कोरबा से…
कोरबा (समाचार मित्र) जिले में मतदान दोपहर 3 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हो गए थे। ताज़ा ख़बर रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम घिनारा के प्राथमिक शाला पोलिंग बूथ क्रमांक 269 से आ रही है जहां मतदान कछुए की गति से चल रहा है मतदान समय खतम होने में महज 20 मिनट ही शेष है और सैकड़ों की संख्या में मतदाता छूटे हुए है। धीमी गति से मतदान का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका हैं।
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरपाली गांव में सतनामी समाज के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया और घर लौट आए। बताया गया कि समाज के लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्र गए हुए थे। नरेंद्र मिरी के नाम की पर्ची खोजने के दौरान यहां कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा जाति सूचक टिप्पणी की गई और कहां गया कि अगर चुनाव जीत जाएंगे तो उन्हें इसका परिणाम मिलेगा। गांव के लोगों ने इस बात को लेकर को अपमानित महसूस किया और मतदान का बहिष्कार कर दिया। इन लोगों ने प्रशासन से मांग…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में कल द्वितीय चरण के मतदान होंगे। प्रत्याशियों का भविष्य कल मतदाता तय करेंगे। कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके…
कोरबा (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पीएम किसान योजना (PM Kisan) की 15वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की है। 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 2-2 हजार रु ट्रांसफर कर दिए गए हैं। पीएम मोदी ने 8.11 लाख किसानों के खाते में कुल 18610 करोड़ रु ट्रांसफर किए हैं।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले ही अपने आधिकारिक X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) हैंडल के जरिए जानकारी दे दी थी कि…
कोरबा (समाचार मित्र) रामपुर से भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर फिर गांव गांव जाकर जनता से मुलाकात कर रहे है। ग्रामीणों को दीपावली पर्व और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भाजपा का समर्थन मांगा। द्वितीय चरण का मतदान 17 नवम्बर को होगा जिसके लिए प्रत्याशियों ने पूरे दम खम के साथ प्रचार प्रसार तेज़ कर दिया है। भाजपा से रामपुर विधानसभा के प्रत्याशी आदिवासी वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर इन दिनों तूफ़ानी रफ़्तार से प्रचार प्रसार में लगे हुए है। उनका कहना है की वो बचपन से ही समाज सेवा से जुड़े हुए है और जनता की सेवा करते हुए…