Author: Nimesh Kumar Rathore
अमन सोनी उमरेली की रिपोर्ट करतला (समाचार मित्र) ग्राम ढिटोरी में चल रहा रात्रिकालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता इसका फाइनल मैच दिनांक 13-01-2024 को संपन्न होगा साथ ही रात्रि में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने परक्रिकेट टीम को 15000 एवं कप से सम्मानित किया जायेगासाथ ही डांस प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 10000 रुपए हेम सिंह कंवर सरपंच द्वारा प्रदान किया जायेगा उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करतला विधानसभा के विधायक श्री फूल सिंह राठिया तथा ग्राम पंचायत बुढियापाली के सरपंच हेम सिंह कंवर रहेंगे।।यह क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक 25-12-2023 से प्रारंभ हुआ…
निमेश कुमार राठौर (चीफ़ एडिटर) कोरबा (समाचार मित्र) वर्ष 2023 के विदाई एवं नववर्ष 2024 के स्वागत में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन इकाई करतला – बरपाली द्वारा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में वार्षिक पारिवारिक वनभोज एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सतरेंगा के सुंदर वादियों के बीच पत्रकारों द्वारा प्रकृति का दर्शन करने के साथ-साथ नौका विहार का भी आनंद परिवारजनों के साथ लिया गया। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन इकाई करतला-बरपाली के अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने बताया कि प्रति वर्ष संगठन के द्वारा पारिवारिक वनभोज का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें पत्रकार अपने परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ शामिल…
अमन कुमार सोनी की रिपोर्ट जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बिर्रा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर शक्कर की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिर्रा थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा मुख्य मार्ग से ट्रक चालक शक्कर लेकर जा रहा था, तभी सुबह करीब 7 से 7.30 बजे के बीच घने कोहरे के चलते वो…
कोरबा (समाचार मित्र) भारत रत्न स्व. अटलबिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी परिवार पूरे देश भर में सुशासन दिवस मना रही है। इसी कडी में बरपाली युवा मोर्चा मंडल में भी भाजयूमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कोटा विधानसभा सह प्रभारी नरेंद्र बिंझवार के मार्गदर्शन में गांव गांव में साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा सद्स्यों ने ग्राम देवलापाठ के मंदिर परिसर को साफ सुथरा बनाया। उसके बाद ग्राम फरसवानी के बाजार चौंक में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। नरेंद्र बिंझवार ने…
कोरबा (समाचार मित्र) देवी स्थल मां मड़वारानी की पावन धरा में कल रात 11 बजे पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर एवं सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हेमसिंह कंवर ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया। वही भाजपा युवामोर्चा से सक्रिय कार्यकर्ता नरेन्द्र बिंझवार, राकेश श्रीवास, संतोष राठौर, सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छों से स्वागत किया। उन्होंने मंत्री के रुप में क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। कैबिनेट मंत्री…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ सरकार जनवरी 2024 से अगले 5 सालों तक गरीब परिवारों को मुफ्त में चावल उपलब्ध कराएगी। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की इस कदम से 67 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए सीएम ने निर्देश पर विभाग ने सभी जिले के कलेक्टर्स को निर्देश भी दिया है। मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश उसने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 80 करोड़ गरीब लोगों को कवर करने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल तक बढ़ाने…
कोरबा (समाचार मित्र) चुनावी घोषणा पत्र में 25 दिसंबर को 2 वर्षो का बकाया बोनस राशि देने का मोदी के गारंटी पर आज मुहर लग गई है। इस अवसर पर सभी धान उपार्जन केन्द्रों में सुशासन दिवस मनाते हुए किसानों को बोनस राशि का वितरण समारोह मनाया गया। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को आज 2 वर्षो का बकाया बोनस राशि उनके खाते में स्थानांतरित कर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए पूर्व में ही 3716 करोड़ की राशि स्वीकृति का बजट भी जारी कर दिया था। भाजपा की घोषणा पत्र के मुताबिक आज बोनस राशि किसानों को दिया जाना…
कोरबा (समाचार मित्र) भारत के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के अवसर पर करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत फरसवानी के अटल चौक में उनकी 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सभी किसानों को मोदी की गारंटी पर अमल करते हुए बकाया बोनस राशि को जारी कर दिया है। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता…
कटघोरा (समाचार मित्र) आज दिनांक 24-12-2023 को जनपद पंचायत कटघोरा कार्यालय में प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई कटघोरा के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संबंधी बैठक रखी गई थी जिसमे ब्लॉक के कुल 24 सचिव उपस्थित रहे। सभी सचिवों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से जयपाल सिंह कंवर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। श्री कंवर ने बताया की उन्हे संगठन ने जरूरी जिम्मेदारी सौंपी है और इसका निर्वहन वो ईमानदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा की सचिवों के अधिकारों की रक्षा करना उनके अधिकारों और शासन से नियमितीकरण के लिए शासन प्रशासन से लड़ना प्राथमिकता में है। उनके अध्यक्ष चुने…
कटघोरा (समाचार मित्र) भारत के महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती 22 दिसंबर 2023 को शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया गया। गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो यशवंत जायसवाल ने कहा कि “श्रीवास रामानुजन गणित के जादूगर थे। अपनी प्रतिभा और मौलिक शक्ति से उन्होंने कई महान रिसर्च किए। उन्होंने मात्र 12 वर्ष की उम्र में बिना किसी औपचारिक शिक्षा के मैथेमेटिकल थियोरम की खोज शुरू की थी और महज 32 साल की उम्र में गणित के करीब 3900 सिद्धांत बनाए। रामानुजन साहब अपने वक्त से बहुत आगे तक सोचते थे, साल…