कोरबा (समाचार मित्र) मामूली विवादों के चलते घर में छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। कोरबा जिले में एक ऐसी घटना आज सामने जिसने रिश्तों को तार तार कर दिया। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेपरा में तड़के सुबह खाना खाने को लेकर बड़े भाई और छोटे भाई के बीच मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने पास में रखे टांगी से अपने ही छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मामले ने बागों पुलिस ने अपराध दर्ज पर आरोपी बड़े भाई की तलाश जारी हैं घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर है।

