कोरबा/करतला (समाचार मित्र) अवैध शराब बिक्री से परेशान महिला समिति एवं ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए गांव में अवैध महुआ शराब पर प्रतिबंध लगा दिया। विगत दिनों बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने महुआ शराब बनाने के लिए नदी किनारे रखे एक ट्रैक्टर पाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बार बार पुलिस एवं आबकारी से निवेदन के बाद भी जब ग्रामीणों की मांगों पर अवैध शराब बंद नहीं कराया गया तब ग्रामीणों ने खुद ही मशाल अपने हाथ लेकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की ठान ली। ग्रामीणों को कार्यवाही दिखाने के लिए आबकारी विभाग ने कल सुरेश कुमार ग्राम नवाडीह (सेन्द्रिपाली) निवासी को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा और उसे 16 लीटर कच्छा महुआ जप्त कर जेल दाखिल कर दिया। हालांकि ऐसे छोटे मामलों में न्यायालय जल्दी जमानत पर आरोपी को रिहा कर सकता है।
कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करते है आबकारी विभाग?
जिले में आबकारी विभाग को प्रतिदिन दर्जनों शिकायत आते है परंतु आबकारी विभाग के अधिकारी केवल छोटा मोटा कार्यवाही करके खानापूर्ति करते ही नजर आते है। ज्यादातर मामलों में छोटा कार्यवाही जैसे 36(च), 34(क)(ख) ही करती है इससे शराब विक्रेताओं में शराब बिक्री का हौसला बुलंद होता दिख रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी मोटा रकम लेकर कार्यवाही को ढीला बना देते हैं जिससे अवैध शराब बिक्री नहीं रुक रही है?

