संवाददाता – राम नगारची (जांजगीर)
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) सूर्यवंशी समाज के तत्वाधान में शिक्षादान फाउंडेशन जांजगीर द्वारा प्रतिभावान बच्चों को निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क PSC कोचिंग हेतु शिक्षादान फाउंडेशन समिति द्वारा मेरिट अनुसार चयनित बच्चों को PSC में कोचिंग हेतु भेजी जाएगी। इस अवसर पर श्री जसपाल दर्वेश (अध्यक्ष केंद्रीय सूर्यवंशी समाज जांजगीर चांपा कोरबा शक्ति रायगढ़ परिक्षेत्र), संजय कुमार गढ़ेवाल (पूर्व अध्यक्ष – केंद्रीय सूर्यवंशी समाज), डॉ सनत करियारे (शिक्षा सचिव सूर्यवंशी समाज) श्रीमती विनीता मनोज प्रधान (संगठन सचिव – सूर्यवंशी समाज) रामनाथ खरे (अध्यक्ष – शिक्षादान फाउंडेशन) धनीराम रत्नाकर (संरक्षक), डॉ महावीर विजर्सन (संयोजक – शिक्षादान फाउंडेशन), डॉ मनोज प्रधान (सह संयोजक), डॉ मकरम कमलाकर (संयुक्त सचिव) सनत टंडन (प्रसार सचिव), महेश प्रधान (संगठन सचिव) के उपस्थिति में सम्पन्न हुई।


